बाह (आगरा): थाना बासौनी क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। जयपुर से अपनी ससुराल आगरा आकर वापस लौट रहे 30 वर्षीय युवक की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान अलकेश (30), निवासी साहस का पुरा (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। अलकेश जयपुर में नौकरी करते थे और हाल ही में अपनी पत्नी अमृता और दो मासूम बच्चों को आगरा स्थित उनकी ससुराल छोड़कर अपने पैतृक गांव लौट रहे थे।
मंदिर के पास अनियंत्रित हुई कार
हादसा थाना बासौनी के पुरा टिन्नेत मंदिर के पास हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अचानक सड़क किनारे गहरे गड्ढे (खंदी) में पलट गई। सूचना मिलते ही बासौनी पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक अलकेश दम तोड़ चुके थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की विधिक जांच कर रही है।
- आगरा एमएलसी चुनाव: नामांकन के अंतिम दौर में मंडलायुक्त कार्यालय पर उमड़ी भीड़, तांगे और ई-रिक्शा पर सवार होकर पहुंचे प्रत्याशी - October 5, 2026
- आगरा में सनसनी: ट्रांस यमुना के कांशीराम आवास की झाड़ियों में मिली एक्सपायरी दवाओं की भारी खेप, औषधि विभाग और पुलिस जांच में जुटी - October 5, 2026
- आगरा में पति-पत्नी के विवाद के दौरान छत से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया धक्का देने का आरोप - October 5, 2026