आगरा: शिल्पग्राम पार्किंग में आज एक बार फिर एक पर्यटक की अमानवीयता सामने आई। ताजमहल की पूर्वी गेट पार्किंग में गाड़ी पार्क करके पर्यटक ताजमहल देखने के लिए चला गया लेकिन वो इस कार में अपने पालतू स्वान को भी बंद कर गया। बंद कार में स्वान लगभग डेढ़-दो घंटे भौंकता रहा। स्वान के लगातार भौंकने पर कार के आसपास लोग इकट्ठा हो गए। दो घंटे बाद कार मालिक ताजमहल देखकर लौटा और फिर कार को लेकर चला गया लेकिन उससे पहले कार सवार पर्यटकों को वहा मौजूद लोगों ने खरी खोटी सुनाई।
घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। ताजमहल की पूर्वी गेट पार्किंग पर राजस्थान नंबर की एक कार खड़ी थी। आसपास के लोगों को कार के अंदर से स्वान के भौंकने की आवाज आई। देखा तो कार के अंदर एक पॉमरेरियन ब्रीड का स्वान बंद था। वो लगातार भौंक रहा था। कार बंद होने से गर्मी के चलते स्वान परेशान हो रहा था और लगातार भौंक रहा था। कुछ देरबाद जब पर्यटक परिवार के साथ ताजमहल देखकर लौटा तो वहा मौजूद लोगों ने उन्हें अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसके बाद गाड़ी लेकर पर्यटक निकल गए।
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि एक परिवार कार से निकलकर ताजमहल के अंदर गया है। उन्होंने स्वान को बाहर बांधने की सलाह भी दी थी। लेकिन परिवार स्वान को कार के अंदर ही बंद करके चला गया। स्वान डेढ़ दो घंटे तक कार के अंदर घूम-घूम कर भौंकता रहा। कार के आसपास लोग इकट्ठा होने लगे तो डॉग और तेजी से भौंकने लगा। परिवार ताजमहल घूमकर लौटा और कार लेकर गया।
कुछ दिनों पहले भी शिल्पग्राम की पार्किंग से एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। एक पर्यटक अपने पालतू स्वान को कार के अंदर ही बंद करके चला गया था। गर्मी के चलते स्वान की कार में ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद लोगों के जहन में दोबारा वो ही घटना जीवित हो गई।
साभार सहित
रिपोर्टर- सतेंद्र कुमार
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026