नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘जनसंसद’ के दौरान सिंगरौली से पहुंचे आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनकी पीड़ा सुनी। इस दौरान राहुल गांधी ने भावुक और कड़े लहजे में कहा कि आदिवासियों के लिए जमीन सिर्फ मिट्टी का टुकड़ा नहीं, बल्कि उनकी ‘माँ’ है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि जंगल आदिवासियों के लिए केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि उनकी आस्था, संस्कृति और रोजी-रोटी का आधार है।
केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने ‘मित्र’ अडानी के व्यावसायिक हितों के लिए आदिवासियों के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट फायदों के लिए जल, जंगल और जमीन पर कब्जा किया जा रहा है और मूल निवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा, “यह तानाशाह सरकार याद रखे, हम हर कदम पर आदिवासी समाज के साथ खड़े हैं और उनके हक की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे।”
- प्रोफेसर, शिक्षक, एनजीओ संचालक और बुद्धिजीवी… भाजपा सांसद और यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने किसे बताया ‘दिमागी नक्सल’, जानिए क्या है पूरा मामला - August 17, 2026
- प्रोफेसर, शिक्षक, एनजीओ संचालक और बुद्धिजीवी… भाजपा सांसद और यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने किसे बताया ‘दिमागी नक्सल’, जानिए क्या है पूरा मामला - August 17, 2026
- 33% महिला आरक्षण का फॉर्मूला: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में महिलाओं को मिलेगी बड़ी हिस्सेदारी, कई महामंत्रियों के बदले जाने की चर्चा - August 17, 2026