आगरा। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ताजनगरी में राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व जोश देखने को मिला। ‘जन कल्याण (ग्रामीण)’ संस्था के तत्वावधान में आयोजित एक विशाल तिरंगा बाइक रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों को तिरंगे के रंग से सराबोर कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, धर्मवीर प्रजापति ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर रैली का उत्साह बढ़ाया।
नुनिहाई से खाटूश्याम मंदिर तक केसरिया गूंज
रैली का शुभारंभ नुनिहाई पुलिस चौकी से किया गया। सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा थामे जयकारे लगाते हुए रामबाग, एत्माद्दौला, कटरा वजीर और नाई की सराय होते हुए जलेसर रोड स्थित खाटूश्याम मंदिर पहुंचे। रास्ते भर स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।
युवाओं को राष्ट्रसेवा का मंत्र
इस अवसर पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि संविधान के आदर्शों को जीवन में उतारें और राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए संकल्पित हों।
कार्यक्रम में दिनेश प्रजापति, रामू प्रजापति और हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और समाजसेवक उपस्थित रहे।
- अयोध्या राम मंदिर चंदा मामला: सोने से मढ़ी रामचरितमानस भी हुई गायब, पूर्व IAS बोले- 5 करोड़ कीमत थी, चंपत राय ने रसीद नहीं दी, अब कहा- मैं कुछ नहीं कर सकता - July 4, 2026
- लखनऊ अग्निकांड पर हाईकोर्ट की योगी सरकार पर सख्त टिप्पणी: ’15 युवाओं की मौत राज्य की दयनीय स्थिति का प्रमाण’, अफसरों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल - July 4, 2026
- आगरा के शिवहरे समाज की अनूठी पहल: स्व. अतुल शिवहरे की स्मृति में आयोजित शिविर में हुआ 55 यूनिट रक्तदान - July 4, 2026