आगरा। जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र शहीद नगर में गुरुवार की सुबह झगड़ा करते हुए दो युवक नाले में गिर गए। इसमें एक युवक क्षेत्र तो निकल आया, लेकिन, दूसरे की डूबने से मौत हो गई। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। रोते बिलखते घरवाले पहुंच गए। लोग हंगामा करने लगे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लोगों के समझाकर शांत किया
घटना सदर थाना क्षेत्र के शहीद नगर स्थित पार्क माइनर की है। यहां सुबह करीब आठ बजे झगड़ा करते हुए दो युवक नाले में गिए गए। एक युवक तो सकुशल बाहर निकल आया। लेकिन, दूसरा शाहरुख डूब गया। मोजूद लोगों ने उसे किसी तरह नाले से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
स्थानीय युवक बताता है दो युवक लड़ रहे थे लड़ते-लड़ते नहर में गिर गए। एक युवक तो अपने आप बाहर निकल आया और फिर चला गया लेकिन दूसरा युवक उसी में फस गया और जब तक उसे बाहर निकल गया उसकी मौत हो चुकी थी।
मौके पर एसीपी सदर सुकन्या शर्मा पहुंच गई थी। समझा बूझकर लोगों का गुस्सा शांत किया।क्षेत्रीय लोग बताते हैं तमाम लोग इस नहर में गिर चुके हैं कई लोगों की जाने जा चुकी हैं बारिश के मौसम में हादसे से बढ़ जाते है नशेबाज भी गिरते रहते हैं
पूर्व में नहर में पाइप डालने का काम किया गया था लेकिन समाज सेवी संगठन ने अड़ंगा लगा दिया था जिसके चलते पाइपों को नहर से हटाना पड़ा। नहर में पाइप डालना चाहिए या फिर वेरी कटिंग लगानी चाहिए जिससे लोगों की जान को बचाया जा सके।
Compiled by up18News
- औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की यूट्यूबर की सगाई का निकला फर्जी ड्रामा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया था स्वांग - October 20, 2026
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया हब बनेगा यूपी, योगी सरकार को दिग्गज टेक कंपनियों से मिले 25 से अधिक प्रस्ताव - October 20, 2026
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026