आगरा, 24 जनवरी। थाना खंदौली क्षेत्र में मुड़ी रोड पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर ने आगे चल रही एक कार को भी चपेट में ले लिया, जिससे कार सवार लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह मुड़ी रोड पर डंपर ने पहले ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो चालक मौसिम की मौत हो गई। इसके बाद डंपर ने कार को भी टक्कर मार दी, जिससे कार सड़क से उतरकर खेत में जाकर फंस गई।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर डंपर को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतक ऑटो चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल कार सवारों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- रक्तदान में नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी: 16 अगस्त को आगरा व्यापार मंडल का चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर - June 21, 2026
- नकली घी का बड़ा भंडाफोड़: टूंडला में फैक्ट्री सील, आगरा के मनकामेश्वर मंदिर क्षेत्र तक फैली थी सप्लाई - June 20, 2026
- युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार: 50 कलाकारों की टीम के माध्यम से आगरा में होगा संघ सृजन का नाट्य मंचन - June 20, 2026