नोएडा। नोएडा के सेक्टर-150 में एक निर्माणाधीन गड्ढे में डूबने से इंजीनियर युवराज की दर्दनाक मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लोकेश एम को सीईओ पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह 2011 बैच के अनुभवी आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश (Krishna Karunesh) को नोएडा अथॉरिटी का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।
कृष्णा करुणेश 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। इससे पहले वह गोरखपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने गाजियाबाद के सीडीओ, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, और हापुड़ व बलरामपुर के डीएम के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है।
इंजीनियर की मौत के बाद हटाए गए थे लोकेश एम
इंजीनियर युवराज की मौत के बाद इस घटना को लेकर प्रदेशभर में नाराजगी देखने को मिली थी। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन सीईओ लोकेश एम को पद से हटा दिया था।
मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित
इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन भी किया है। साथ ही मामले में तीन बिल्डर्स पर कार्रवाई की गई है। एसआईटी को पांच दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026