आगरा। शहर में तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने की लापरवाही ने एक और जान ले ली। शाहगंज थाना क्षेत्र के कोठी मीना बाजार इलाके में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार हमीद नगर गड्डा निवासी अमीना पत्री शकील के घर मिलाद शरीफ का कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के बाद उनका 17 वर्षीय बेटा अयान, आमिर (22) और हाफिज गुलाम रसूल को स्कूटी से छोड़ने निकला था। रात करीब 11:30 बजे कोठी मीना बाजार पहुंचते ही लोहा मंडी की ओर से आ रही नीले रंग की कार ने तेज और लापरवाह ढंग से स्कूटी को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था और गलत साइड से आकर स्कूटी में जानबूझकर टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवारों को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आमिर की मौत हो गई। अयान की हालत नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है, जबकि हाफिज गुलाम रसूल की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मौके से बिलाल व दीपक नामक दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि नशे में ड्राइविंग, तेज रफ्तार और गलत साइड से वाहन चलाने सहित सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- आधी रात को गूंजा वृंदावन चंद्रोदय मंदिर—‘हरे कृष्ण’ के जयघोष से झूम उठा धाम, पढ़िए चंचलापति दास ने क्या कहा - September 4, 2026
- जब जिला जेल आगरा की दीवारों में गूंजा राम नाम… ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट ने कैदियों संग किया संकीर्तन - September 4, 2026
- आगरा के खाटू श्याम मंदिर में भव्यता के साथ मनाया गया श्री कृष्णा जन्मोत्सव, फूलों की मनमोहक बगिया में विराजे बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु - September 4, 2026