नई दिल्ली/प्रतापगढ़। कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। करीब 30 साल पुरानी शादी में बढ़ती कड़वाहट के बाद मामला तलाक तक आ गया है। राजा भैया ने साकेत कोर्ट में भानवी सिंह से तलाक की अर्जी दाखिल की है, जिसमें उन्होंने परिवार के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।
इसी बीच विवाद और गहरा गया, जब राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित घर पर जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप लगाया। राघवी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए दावा किया कि सुनवाई से ठीक एक रात पहले घर के मुख्य गेट और एक कार में आग लगा दी गई। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति को हथियार लहराते हुए गेट के बाहर देखा गया है।
राघवी कुमारी का कहना है कि कई महीनों से वह, उनकी मां भानवी सिंह और बहन लगातार खतरे में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में सफदरजंग थाना में लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से तत्काल सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
क्या है पूरा विवाद
राजा भैया और भानवी सिंह के बीच तनाव लंबे समय से सुर्खियों में है। इससे पहले भानवी सिंह ने राजा भैया के करीबी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ दिल्ली में धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। राजा भैया के समर्थन में आने के बाद दंपती के रिश्ते और बिगड़ गए। इसके बाद भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत देकर राजा भैया पर अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे
इस पारिवारिक विवाद में राजा भैया की बेटियां सार्वजनिक रूप से अपनी मां के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही हैं। ताजा घटनाक्रम के बाद मामला केवल पारिवारिक कलह तक सीमित न रहकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय बन गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026