आगरा। शहर के आगरा में थाना मदन मोहन गेट क्षेत्र से एक नर्सिंग छात्रा से जुड़ा गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही नर्सिंग कॉलेज के सहपाठी छात्र पर धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता के अनुसार, दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे। इसी रिश्ते का फायदा उठाकर आरोपी छात्र ने कथित तौर पर धोखे से उसके निजी फोटो और वीडियो तैयार कर लिए। बाद में संबंधों में खटास आने पर आरोपी ने इन आपत्तिजनक सामग्री का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि आरोपी ने निजी फोटो और वीडियो पीड़िता के भाई को भेज दिए, जिससे उसे गहरा मानसिक आघात पहुंचा और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस लगी। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा लगातार सामग्री वायरल करने की धमकी दिए जाने से पीड़िता भय और तनाव में आ गई।
लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने थाना मदन मोहन गेट पहुंचकर पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की निजता और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है और उसे हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026
- यूपी के 9.5 साल बेमिसाल: सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले— GSDP, पर-कैपिटा इनकम और बजट हुआ तीन गुना - October 19, 2026