लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित कल्याण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबूजी ने अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ के साथ जोड़कर जीवन भर सार्थक किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला रहा। उन्होंने कहा कि बाबूजी परम रामभक्त थे और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनकी पावन स्मृतियों को नमन।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान परिवार में जन्मे कल्याण सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला में राष्ट्रवाद का संस्कार पाया और उसे जीवन का मंत्र बनाकर आजीवन कार्य किया। विधायक, मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और राज्यपाल जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने जनसेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।
उन्होंने आगे कहा कि बाबूजी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन देश और प्रदेश के विकास, सुशासन तथा सांस्कृतिक चेतना के उत्थान को समर्पित रहा। उनकी सेवाएं और योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।
- आगरा में गूंजी स्कूली दिनों की यादें: सेंट जॉन्स इंटर कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों ने मनाया एलुमनाई मीट, केक काटकर किया सेलिब्रेशन - July 11, 2026
- आगरा में गूंजा जय जगन्नाथ का जयकारा: गौ पूजन कर मनाया उत्सव, रथ यात्रा महोत्सव की सफलता के लिए की प्रार्थना - July 11, 2026
- योगिनी एकादशी पर कमल के फूलों से महका आगरा का खाटू श्याम मंदिर, बाबा के दिव्य श्रृंगार के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब - July 11, 2026