आगरा। आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। एमबीबीएस 2023 बैच के छात्र रामकुमार ने कॉलेज के कुछ सीनियर छात्रों पर रैगिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।
पीड़ित छात्र के अनुसार, छात्रावास परिसर की पार्किंग में सीनियर छात्रों ने उससे रैगिंग कराने का दबाव बनाया। जब उसने साफ तौर पर इनकार किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान बीच-बचाव के लिए पहुंचे छात्र के भाई के साथ भी कथित तौर पर हाथापाई की गई।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां दीं। घटना के बाद पीड़ित ने कॉलेज प्रशासन और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी।
मामले में थाना मदनमोहन गेट पुलिस ने सूरज चौधरी, रितुराज जाटव, गौतम बडेरिया और विवेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटा रही है।
उधर, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो रैगिंग विरोधी नियमों के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग जैसी कुप्रथा पर चिंता बढ़ा दी है। छात्र संगठनों और अभिभावकों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की
- करवा चौथ की रात मथुरा में हाईवोल्टेज फैमली ड्रामा: प्रेमी के कमरे में पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे - October 30, 2026
- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स की सीक्रेट लैब: डीआरआई और एटीएस के छापे में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद - October 30, 2026
- Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा - October 30, 2026