मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत दी है। नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी बोर्डों के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब ये विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे।
20 दिसंबर तक लागू रहेगा बदला हुआ समय
जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रतन कीर्ति ने समय परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था फिलहाल 20 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। ठंड और कोहरे के कारण छात्रों व शिक्षकों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए सोमवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय समय बदलने की मांग की थी।
संघ के पदाधिकारियों देवेंद्र सारस्वत, अतुल सारस्वत, लोकेश गोस्वामी, बलवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण, गौरव यादव, अरविंद शर्मा, मनोज शर्मा, सुधीर सोलंकी और रविंद्र चौधरी ने इस निर्णय के लिए जिलाधिकारी और बीएसए का आभार व्यक्त किया है।
- आगरा में रामलीला और जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में: 1 अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव और 2 अक्टूबर को मचेगी सीता जन्मोत्सव की धूम - August 25, 2026
- “संगठन का अर्थ साथ चलना है”: आगरा सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के आत्मीय मिलन समारोह में व्यापारी एकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर - August 25, 2026
- चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर…जौनपुर में तंज कसना लेखपाल को पड़ा भारी, फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद प्रशासन ने किया सस्पेंड - August 25, 2026