बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर डीह गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक वैगनार कार में पीछे से तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए। हादसे में महिला और किशोरी सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैगनार कार सड़क किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आई ब्रेज़ा कार ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन पल भर में जलने लगे। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कारों में एक गाज़ियाबाद और दूसरी दिल्ली की रजिस्टर्ड है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वैगनार कार सवार परिवार पानी पीने के लिए गाड़ी रोककर उतरा ही था कि पीछे से ब्रेज़ा आ टकराई। एसपी ने पुष्टि की कि पांच लोगों की जलकर मौत हो गई है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं।
मृतकों की पहचान
वैगनार कार में सवार मृतकों की पहचान गुलिश्ता (49) पत्नी जावेद अशरफ, समरीन (22) पुत्री जावेद अशरफ, इलमा खान (12), इश्मा खान (6) और जियान (10) के रूप में हुई है।
घायल: जीशान पुत्र गफ्फार, निवासी खानपुर घोसी, मऊ।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026