आगरा: थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव खलौआ में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। शादी के महज छह दिन बाद ही नवविवाहिता अपने ससुरालियों को नींद की गोलियां खिलाकर आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव खलौआ निवासी जगबीर पुत्र रामवीर की शादी एक दिसंबर को अयोध्या की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद परिजन बहू को लेकर गांव लौटे, जहां मुंह दिखाई और लेडी संगीत सहित सभी पारंपरिक रस्में भी संपन्न हुईं।
घटना छह दिसंबर की रात की है। नवविवाहिता ने परिवार के सभी सदस्यों के लिए खाना बनाया। खाना खाने के बाद सभी गहरी नींद में सो गए। अगली सुबह धूप निकलने तक किसी की आंख नहीं खुली। जब परिजन जागे तो देखा कि नवविवाहिता घर में नहीं है। खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला।
घर की अलमारी खुली मिली और उसमें रखे आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन गायब थे। जगबीर ने बताया कि बेड के पास टैबलेट के रैपर भी पड़े मिले, जिससे आशंका है कि पत्नी ने खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दी थीं, जिससे सभी बेहोश हो गए और वह मौका पाकर सामान लेकर फरार हो गई।
पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर थाना मलपुरा में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुर्सी जाने पर अजय राय की पहली प्रतिक्रिया, कहा— ‘राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं, राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ’ - October 3, 2026
- जितिन गुलाटी का तेलुगु सिनेमा में धमाकेदार डेब्यू: प्रभास स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ की स्टार कास्ट में हुए शामिल - October 3, 2026
- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता महोत्सव: जेन-जी और अल्फा पीढ़ी ने जानी संत रविदास की वाणी और जीवन-दर्शन - October 3, 2026