चीन और अमेरिका के बीच चल रहा कूटनीति वार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन द्वारा अमेरिकी उड़ानों को रोके जाने के बाद अब अमेरिका ने भी बदले के तहत कार्रवाई की है। अमेरिका ने चीन की 44 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसके पीछे अमेरिका ने कोरोना संक्रमण का हवाला दिया है।
दरअसल, पिछले दिनों चीन ने अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और अमेरिकन एयलाइंस में कुछ यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन कंपनियों की उड़ानों के चीन में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी जबकि अमेरिका की ओर से चीन के इस कदम की आलोचना की गई थी।
29 मार्च तक उड़ानें रद्द
अमेरिका की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत 30 जनवरी से 29 मार्च के बीच एयर चाइना, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस, चाइना सदर्न एयरलाइंस और शियामेन एयरलाइंस की 44 उड़ान रद्द की जाएंगी। इस कार्रवाई के बाद चीन ने अमेरिका के इस कदम को अनुचित बताया है।
- ‘गड़बड़ी’ के साथ MNV की म्यूज़िक इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री - August 22, 2026
- दिल्ली के पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराने में 7.5 घंटे लग गए, सोचिए गांव और छोटे शहरों के पुलिस स्टेशन में क्या होता होगा- राहुल गांधी - August 22, 2026
- आगरा में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटों के नीचे कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने कैंटर से पकड़ा 51 लाख का 101 किलो गांजा - August 22, 2026