आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित डबल ट्री बाई हिल्टन होटल के पास शंकर ग्रीन सोसायटी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब पड़ोसी प्लॉट में पड़े कूड़े-कचरे के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। आग से उठे घने धुएं ने सोसायटी के टावर नंबर 5 और 6 में प्रवेश कर लिया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी होने लगी। हालात बिगड़ते देख कई निवासी आधी रात को ही अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए।
धुआं तेजी से फैलने के कारण सोसायटी प्रबंधन को लिफ्ट बंद करनी पड़ी। कुछ लोगों ने घरों से बाहर आकर आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग की लपटें बेसमेंट की ओर बढ़ने लगीं, जहां कई वाहन खड़े थे। स्थिति गंभीर होती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। निवासियों ने बताया कि पड़ोसी प्लॉट में लंबे समय से कचरा डाला जा रहा है, जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है। देर रात हुई इस घटना ने सोसायटी में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026