आगरा। तहसील फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से कानपुर लौट रही एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी। तेज रफ्तार टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना सुबह लगभग 11 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार कार को अनुज पुत्र रमेश गौड़, निवासी आराजी संख्या 1208 वारा सिरोही, थाना कल्याणपुर, कानपुर नगर चला रहा था। कार में उसके साथ यश ठाकुर (पासवानपुर, कानपुर), ऋतिक (दर्शन पुरवा, कानपुर), शैंकी, और सौरभ (फजलगंज, कानपुर नगर) सवार थे। सभी युवक दिल्ली में फोटोग्राफी का कार्य करके कानपुर लौट रहे थे।
एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहा ट्रक दयाल जाट पुत्र विश्राम, निवासी कला, थाना किशनगढ़, अजमेर (राजस्थान) चला रहा था। इसी दौरान कार तेज रफ्तार में ट्रक में जा घुसी, जिससे कार सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने शेंकी गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता (35 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में चालक अनुज गौड़, रितिक, सौरभ और यश शामिल हैं। मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार व ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026