आगरा। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केजीबीवी और पीएम श्री विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरे किए जाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि निपुण परीक्षा की प्रस्तावित तिथि से पहले सभी विद्यालय परीक्षा की तैयारी पूरी कर लें। साथ ही सेवा प्रदाता के माध्यम से डीपीओ और बीआरसी स्तर पर रिक्त पदों की चयन प्रक्रिया दिसंबर माह के अंत तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने और प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के बटेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा: यमुना में स्नान करने गए मैनपुरी के 18 वर्षीय युवक की डूबकर मौत, तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव - June 23, 2026
- आगरा के भगवान टॉकीज चौराहा पर कोचिंग सेंटर में धुएं से मचा हड़कंप, इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा - June 23, 2026
- आगरा के खंदौली में बर्बरता: पुलिस से शिकायत की तो युवती पर जानलेवा हमला, दराती से काटा कान; दबंगों के हौसले बुलंद - June 23, 2026