आगरा। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (VBYLD) 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विकास भवन में CDO श्रीमती प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तर प्रदेश तथा “माई भारत” आगरा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम 16 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक खंदारी कैंपस स्थित जेपी सभागार में आयोजित होगा।
इस वर्ष युवा उत्सव का मुख्य थीम “नशामुक्त भारत” निर्धारित किया गया है। सभी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताएँ इसी विषय पर आधारित होंगी, जिनका उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं में प्रतिस्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें शामिल हैं—
डिबेट
कहानी लेखन
पेंटिंग
कविता लेखन
लोकनृत्य (समूह)
लोकगीत (समूह)
डिक्लेमेशन
साइंस मेला प्रदर्शनी
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा तथा विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जिसका आयोजन लखनऊ में 22 से 24 दिसंबर 2025 तक होगा।
ऑनलाइन पंजीकरण 5 से 15 दिसंबर तक
प्रतिभागियों का ऑनलाइन पंजीकरण My Bharat Portal पर 5 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।
युवा उत्सव का उद्देश्य
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना, रचनात्मकता व नवाचार को बढ़ावा देना तथा सामाजिक मुद्दों—विशेषकर नशामुक्ति—के प्रति जागरूकता फैलाना है।
बैठक में मौजूद रहे अधिकारी
समीक्षा बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार, जिला युवा अधिकारी श्रवण कुमार सहगल, डीआईओएस चंद्रशेखर, प्रिंसिपल पॉलिटेक्निक एसएच अब्बास, जिला सूचना अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शर्मा और अपर सूचना विज्ञान अधिकारी सोनम सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफल और प्रभावी रूपरेखा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को निर्देशित किया गया है।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026