देवरिया। चप्पल पर थूककर चटवाने और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई करने वाले चार युवकों को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में तेजी दिखाते हुए पुलिस ने सोमवार शाम मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपितों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों में दो बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं। एक आरोपित के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, गोबराई खास निवासी अभिषेक विश्वकर्मा का कुछ मनबढ़ युवकों से पहले कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने धमकी दी थी कि “देख लेंगे।” घटना के तीन दिन पहले युवक को उसके ही घर के बाहर से पास के बगीचे में ले जाकर आरोपितों ने बेल्ट से उसकी पिटाई की और चप्पल पर थूककर जबरन चटवाया। आरोपितों ने इस दौरान वीडियो भी बनाया, जिसे रविवार शाम वायरल कर दिया।
पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के अनुसार, चारों आरोपी अलग-अलग स्थानों पर छिपे मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
- नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प - September 21, 2026
- व्यापारी नेता और जनसेवा के दम पर ताल ठोंक रहे दावेदार: आगरा उत्तर सीट पर भाजपा के भीतर टिकट के लिए कड़ा मुकाबला - September 21, 2026
- लखनऊ में सपा बैठक में बड़ा हंगामा: नेताओं की तीखी झड़प के बाद अखिलेश यादव ने एटा और कासगंज की सभी कार्यकारिणियां कीं भंग - September 21, 2026