देवरिया। चप्पल पर थूककर चटवाने और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई करने वाले चार युवकों को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में तेजी दिखाते हुए पुलिस ने सोमवार शाम मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपितों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों में दो बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं। एक आरोपित के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, गोबराई खास निवासी अभिषेक विश्वकर्मा का कुछ मनबढ़ युवकों से पहले कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने धमकी दी थी कि “देख लेंगे।” घटना के तीन दिन पहले युवक को उसके ही घर के बाहर से पास के बगीचे में ले जाकर आरोपितों ने बेल्ट से उसकी पिटाई की और चप्पल पर थूककर जबरन चटवाया। आरोपितों ने इस दौरान वीडियो भी बनाया, जिसे रविवार शाम वायरल कर दिया।
पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के अनुसार, चारों आरोपी अलग-अलग स्थानों पर छिपे मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
- “लगुन आई हरे-हरे…”: आगरा के श्री मनःकामेश्वर मंदिर में मंगल गीतों के बीच लिखी गई तुलसी-शालिग्राम विवाह की लगुन - November 18, 2026
- कुंडा के बेंती राजभवन में बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा; राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी की भावुक अपील— “हजूर, मुझे भी कथा श्रवण का अवसर दें” - November 18, 2026
- “भगवान महावीर के सिद्धांत संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग”: पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा की कामना को लेकर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बोले सांसद नवीन जैन - November 18, 2026