
आगरा। शहर में लगातार हो रही लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह और पुलिस के बीच मंगलवार-बुधवार देर रात गढ़ी देवरी पुलिया के पास मुठभेड़ हो गई। आमने-सामने की फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने चारों अपराधियों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
एसीपी पीयूषकांत राय ने बताया कि इंस्पेक्टर एकता हंसराज भदौरिया को देर रात सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक गढ़ी देवरी पुलिया के आसपास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी कर दबिश दी।
पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी और वे मौके पर गिर पड़े। पुलिस ने तुरंत दोनों को दबोच लिया और भाग रहे दो अन्य साथियों को पीछा कर पकड़ा।
घायल बदमाशों ने अपने नाम सुंदर और सूरज बताए। पुलिस ने उनके अन्य साथियों की भी पहचान कर ली है। सभी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वे हाल की मोबाइल और मोटरसाइकिल लूट की घटनाओं में वांछित थे।
घायल बदमाशों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और हालिया वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026