नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जहरीली हवा का संकट लगातार गहराता जा रहा है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है और तमाम सख्तियों के बावजूद हालात में सुधार नहीं दिख रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 396 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शहर के अधिकांश इलाके रेड जोन में बने हुए हैं।
दिल्ली ही नहीं, एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। इन इलाकों में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा और लोगों का सांस लेना मुश्किल बना हुआ है।
सोमवार सुबह AIIMS, सफदरजंग अस्पताल, आईटीओ, मयूर विहार और अक्षरधाम के आसपास घनी धुंध की चादर नजर आई। वहीं रोहिणी, जहांगीरपुरी, विवेक विहार और वजीरपुर जैसे इलाकों में AQI 450 के पार पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी को दर्शाता है।
सुबह 8 बजे दिल्ली के प्रमुख इलाकों का AQI (CPCB के अनुसार)
आनंद विहार – 439
अलीपुर – 412
अशोक विहार – 433
बवाना – 434
बुराड़ी – 431
चांदनी चौक – 388
द्वारका सेक्टर 8 – 402
IGI एयरपोर्ट – 345
आईटीओ – 411
जहांगीरपुरी – 451
मुंडका – 440
नजफगढ़ – 359
नरेला – 432
पटपड़गंज – 412
पंजाबी बाग – 421
आरके पुरम – 396
रोहिणी – 455
सोनिया विहार – 426
विवेक विहार – 451
वजीरपुर – 447
NCR के अन्य इलाकों की स्थिति
इंदिरापुरम – 438
लोनी – 451
नोएडा सेक्टर 62 – 402
तापमान में और गिरावट की आशंका
वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 से 26 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है।
इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान 8°C से 10°C के बीच रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रह सकता है, जबकि बुधवार को इसमें एक डिग्री तक की गिरावट संभव है।
-साभार सहित
- UGC 2026 कानून पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा को घेरा, बोले— सरकार का दोहरा रवैया आया सामने - January 31, 2026
- यूपी में दो ग्राम पंचायतों के बदले नाम; फिरोजाबाद और हरदोई के प्रस्तावों को सीएम योगी ने दी मंजूरी - January 31, 2026
- योगी सरकार ने 6 IAS अफसरों की जिम्मेदारी बदली; नगेंद्र प्रताप आगरा के नए मंडलायुक्त नियुक्त - January 31, 2026