कानपुर। मंगलवार सुबह आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
तीन यात्रियों की मौत, 24 से अधिक घायल
बस पलटने से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा। इनमें से 15 की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चालक ने नियंत्रण खोया, बस पलटी
जानकारी के अनुसार बस जैसे ही अरौल क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार में बेकाबू हुई बस पलटते ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया।
मृतकों की पहचान जारी
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल मृत यात्रियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उनके पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।
साभार सहित
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026