Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश की सियासी तस्वीर भाजपा के रंग में रंग चुकी है। दस मार्च का शंखनाद विपक्षी पार्टियों के लिए निरासा बनकर आएगा। भाजपा सिर्फ 300 का आंकड़ा ही पार नहीं करेगी बल्कि मत प्रतिशत 50 फीसदी से अधिक होगा। यह कहना था प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का। छावनी विधानसभा के सदर क्षेत्र में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां सैकड़े के आंकड़े को पार ही नहीं कर पाएंगी।
कार्यक्रम से पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का स्वागत महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने माला पहनाकर किया। कहा कि ताजनगरी की सभी सीटें भाजपा के पक्ष में होने की बात करते हुए कहा कि आगरा की धरती परिवर्तन की परिचायक है। ऐतिहासिकता के प्रमाण मिलते हैं यहां। जो लोग उप्र छोड़कर भाग गए थे, बिलों में छुपे थे, जेल में थे, अब विपक्षी दलों के पर्त्याशी बनकर आ रहे हैं। अपराध मुक्त व शांति प्रिय उप्र में यह लोग कलंक न बन जाएं, इसका हमें धायन रखना होगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा 400 सीट पार करने की बात के जवाब में न्होंने कहा कि 300 सीट लड़ने पर 400 सीट पाने वाली क गणित हम नहीं जानते।
भाजपा के कार्यकर्ताओं को विपक्षियों के झूठ का पर्दाफाश करना है। दूसरे दलों के लोग इकट्ठे होकर जनता को बरगलाने का कार्य कर रहें हैं। कोई बिजली की बात करता है कोई किसान के कर्जो की बात कर रहें है। इतने वर्षो ये लोग अपनी सरकारों में जनता के लिये कुछ ना कर सके वे भाजपा के समग्र विकास से भयभीत हो चुके हैं। जो लोग तराजू और तलवार के नारे के साथ जाति सम्मेलन किया करते थे आज हमारी सरकार ने जाति और धर्म के भेद को मिटा दिया है। हम सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रचार प्रसार में जाना है। जिससे दूसरे दलों को प्रेरणा भी लेनी चाहिए। देश की सभी पार्टियों का विभाजन हुया है केवल भरतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसका कभी कोई विभाजन नहीं हुया है। और इतिहास गवाह है जो भी लोग पार्टी छोड़कर गए है उन्हें कहीं सम्मान नही मिला और पुनः लौटकर भाजपा में आकर ही सम्मान मिला है। कार्यक्रम में आगरा छावनी के प्रत्याशी राज्यमंत्री डॉ जी एस धर्मेश, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने किया ।
प्रमुख रूप से गणेश चंद , डीजीसी बसन्त गुप्ता, प्रमोद गिरी, अश्वनी शर्मा, कैलाश नारायण मिश्रा सुधीर राठौर, धर्मवीर लोधी, मोहन सिंह लोधी, प्रभु दयाल प्रजापति, बीके गुप्ता , रश्मि सिंह, पंकजा शर्मा सतीश शर्मा, मयंक माहेश्वरी प्रदीप राठौर गुड्डू राठौर विजय गौड़,मनीष अग्रवाल डॉ सुनील बघेल दीक्षा बघेल, रेखा नागपाल, राकेश मोहन बघेल, जगदीश पचौरी, कर्मवीर सिंह पार्षद ,हरेंद्र कुमार ,हेमा चौहान, मंजू सक्सेना, यस ठाकुर, बेनी सिंह करण विवेक पाठक मीडिया प्रभारी सुनिल करमचंदानी व दिनेश अगरिया आदि मौजूद रहे।।

100 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
सदर बाजार स्थित माना मंडपम में 100 से अधिक लोगों ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की मौजूदगी व केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, डॉ. जीएस धर्मेश राज्य मंत्री, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन नेतृत्व मैं सेकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मोहन दीक्षितः अखिल भारतीय ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव सपा महा नगर आगरा।।
गौरव लवनिया – अखिल भारतीय ब्राह्मण प्रदेश उपाध्यक्ष।
हरीश शर्मा – राष्ट्रीय ब्राह्मण जिलाध्यक्ष।
दीपक शर्मा – ब्राह्मण सभा महानगर अध्यक्ष।
सोनू परिहार – सपा नेता सदस्य।
केदार सिंह परमार – मिशन मोदी अगेन महा नगर अध्यक्ष।
मुकेश सिकरवार – क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष।
राघवेंद्र सिकरवार – युवा सपा नेता।
सिंह मंगल भदौरिया, वीरपाल एडवोकेट, अमित भदौरिया, जीतू भारद्वाज, अखिलेश चौहान, राखी अग्रवाल, अर्चना सिंह आदि।
- यूपी के पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा: 10,470 आवेदनों में गड़बड़ी पर दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त; FIR दर्ज - November 27, 2026
- यूपी के पीलीभीत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का बड़ा खुलासा: 10,470 आवेदनों में गड़बड़ी पर दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त; FIR दर्ज - November 27, 2026
- अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा प्रहार, बोले— ‘विदाई का समय आ गया, तय करना है स्पेन जाना है या वेनिस’ - November 27, 2026