मुंबई (अनिल बेदाग): एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है वह दुनिया, जिसने दर्शकों के दिलों को गहराई तक छुआ था। लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स लेकर आ रही है ‘वध 2’, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अपने सशक्त अभिनय से एक नई भावनात्मक कहानी कहेंगे।
जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म नैतिक दुविधाओं और इंसानी संवेदनाओं के नए पहलू खोलती है। मेकर्स द्वारा जारी पहला लुक पहले ही सोशल मीडिया पर उत्सुकता बढ़ा चुका है।
प्रोड्यूसर लव रंजन के मुताबिक, “वध 2 उन आम लोगों की कहानी है जिनका ज़मीर और हिम्मत असली नायक बनते हैं।” वहीं जसपाल सिंह संधू ने कहा, “यह कहानी दिल से निकली है और उम्मीद है दिलों तक पहुंचेगी।”
‘वध 2’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी जहां कहानी यहीं से आगे बढ़ेगी!
-up18News
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- म्यूजिक वीडियो के बाद अब बॉलीवुड में तहलका मचाएंगी रेवती महुरकर: इंडिपेंडेंट थ्रिलर ‘पाउडर’ से करेंगी फीचर फिल्म डेब्यू - November 16, 2026
- सेंट जॉन्स कॉलेज में 30वां मैकश राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह: AMU के प्रो. सगीर अफराहीम उर्दू अदब के लिए सम्मानित - November 16, 2026
- आगरा में साइबर ठगी का नया और सनसनीखेज तरीका: रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के खाते से चुकाया किसी और का क्रेडिट कार्ड बिल - November 16, 2026