जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश में की गई लोकतंत्र पर हमले वाली टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होने राहुल गांधी के बयान बहुत गलत और राष्ट्र का गंभीर अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि विदेश जाकर अपने ही देश की आलोचना करने से बुरा और क्या हो सकता है। यह देश का सबसे बड़ा अपमान है।
बता दे कि कुछ दिनों पहले कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा था कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र पर हमला है। गांधी ने कहा कि भारत के पास इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में मजबूत क्षमताएं हैं, इसलिए मैं देश को लेकर बहुत आशावादी हूं। लेकिन साथ ही देश के ढांचे में खामियां भी हैं।
इन खामियों को भारत को ठीक करना होगा। सबसे बड़ी चुनौती भारत में हो रहा लोकतंत्र पर हमला है। हालांकि उन्होंने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला हो रहा है, जो एक बड़ा जोखिम और ख़तरा है। गांधी ने कहा कि भारत में कई धर्म परंपराएँ और भाषाएं हैं। वास्तव में यह देश इन सभी लोगों और संस्कृतियों के बीच संवाद का एक माध्यम है। विभिन्न परंपराओं, धर्मों और विचारों को एक स्थान की आवश्यकता होती है और उस स्थान को बनाने का सबसे अच्छा तरीक़ा लोकतांत्रिक व्यवस्था है।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में इस लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला हो रहा है और यह एक बड़ा जोखिम है। एक और बड़ा जोखिम देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न अवधारणाओं के बीच तनाव है। 16-17 प्रमुख भाषाओं और कई धर्मों के साथ, इन विविध परंपराओं को फलने-फूलने देना और उन्हें आवश्यक स्थान देना महत्वपूर्ण है। सांसद राहुल गांध के इसी बयान को लेकर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने हमला बोला है। उन्होने राहुल गांधी के इस बयान को देश का सबसे बड़ा अपमान बताया है।
साभार सहित
- फाल्गुन के रंग में रंगी ताजनगरी: कहीं टॉफी-चॉकलेट की होली, तो कहीं फूलों की वर्षा के बीच गूँजा ‘श्याम बाबा का नाम’ - February 26, 2026
- आगरा में गजब की जालसाजी: झारखंड के युवक के नाम पर ले लिया 4.56 लाख का लोन, साढ़े चार साल बाद हुआ खुलासा - February 26, 2026
- Agra News: शमसाबाद में ‘डिजिटल दरिंदगी’, प्रेम संबंध टूटा तो युवक ने वायरल कीं अश्लील फोटो, पीड़िता का परिवार सदमे में - February 26, 2026