मथुरा। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की सेहत की तबीयत बिगड़ने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन के दौरान लोगों का मार्गदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके एक दर्शन के लिए हर दिन हजारों की संख्या में भक्त उनका इंतजार करते हैं। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है। यही वजह है कि कुछ दिनों से वह सुबह की अपनी पैदलयात्रा पर भी नहीं जा पा रहे हैं। दावा किया जाता है कि प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें लगातार डायलिसिस कराना होता है।
श्री हित राधा केलि कुंज की तरफ से सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी गई है। प्रेमानंद महाराज वृंदावन की श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में रहते हैं। हर सुबह 4 बजे वह सोसाइटी से श्री हित राधा केली कुंज आश्रम तक पैदल जाते हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में अनुयायी उनकी एक झलक पाने के लिए रात से ही खड़े हो जाते हैं। पूरे रास्ते में रंगोलियां बनाई जाती हैं। फूल बरसाए जाते हैं।
बता दें कि इससे पहले भी कई अवसरों पर उनकी सेहत के कारण यह पदयात्रा कई दिनों तक स्थगित की जा चुकी है। प्रेमानंद महाराज की यह पदयात्रा न केवल वृंदावन, बल्कि देश-विदेश के भक्तों के लिए आध्यात्मिक महत्व रखती है। उनके अनुयायी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी भक्तों ने उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं शुरू कर दी हैं।
अगले कुछ दिनों तक बंद रहेगी सुबह की पदयात्रा
मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने प्रेमानंद महाराज को अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में वो अगले कुछ दिनों तक सुबह की पदयात्रा पर नहीं जा पाएंगे।डॉक्टर ने उन्हें फिलहाल कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।
साभार सहित
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026
- आगरा के बाह में रिटायर शिक्षक से 15 लाख हड़पने के लिए रची गई खौफनाक साजिश; पुलिस अधिकारियों के नाम पर ऐंठे रुपये, आरोपी गिरफ्तार - October 19, 2026