आगरा:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने GST 2.0 के अंतर्गत कर दरों में व्यापक एवं ऐतिहासिक कटौती लागू की है। इस निर्णय से देश के करोड़ों नागरिकों, विशेषकर आमजन और मध्यम वर्गीय परिवारों को प्रत्यक्ष राहत प्राप्त होगी।
GST 2.0 के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाएं,वाहन,राशन सामग्री सहित दैनिक उपभोग की वस्तुएं अब पहले से कहीं अधिक सस्ती और सुलभ होंगी। यह कदम न केवल आमजन की क्रय शक्ति को बढ़ाएगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।
इसी क्रम में आगरा-खेरियामोड़ के अजीत नगर बाजार में जन-जागरूकता करते हुए सांसद राजकुमार चाहर ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग बाजार भ्रमण कर दुकानदारों एवं ग्राहकों से संवाद किया। उन्होंने जनता को GST दरों में दी गई छूट की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि यह कदम केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का उत्कृष्ट उदाहरण है।
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लागू किया गया GST 2.0 न केवल जनता के लिए राहतकारी है, बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को भी सशक्त करता है। सरकार का उद्देश्य है कि देश का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े और किसी को भी आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।
इस दौरान पूर्व विधायक महेश गोयल सहित अजीत नगर बाजार कमेटी के समस्त सदस्यों ने प्रधानमंत्री जी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया। उन्होंने संकल्प लिया कि इस योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर जनता को लाभांवित किया जाएगा।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- कर्पूर गौरम स्वरूप में सजे महागणपति: लाल वस्त्रों और स्वर्णाभूषणों से दमका भगवान का मुख-मंडल, सातवें दिवस हुए दिव्य दर्शन - September 20, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव की तैयारियां तेज: किलोमीटर लंबी होगी ऐतिहासिक श्रीराम बारात, 51 से अधिक झांकियां और मध्य प्रदेश-केरल की कला का दिखेगा अद्भुत संगम - September 20, 2026
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026