आगरा: स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “एक दिन-एक घंटा-एक साथ” कार्यक्रम में आज एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज, आगरा के कैडेट्स ने प्राचार्य आवास के पीछे श्रमदान क्या किया, जिसमें कैडेट्स ने एक स्थान को चिह्नित कर उसकी सफाई की और वहां के कचरे को एकत्रित कर नियत स्थान पर डाला।
कैडेट्स ने यह अभियान कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल के निर्देशन में चलाया। कैप्टन अमित अग्रवाल ने बताया कि “एक दिन-एक घंटा-एक साथ” अभियान आज प्रातः 8:00 से 9:00 बजे तक एनसीसी कैडेट्स द्वारा पूरे देश भर में एक साथ चलाया गया है।
सफाई अभियान के दौरान उपस्थित प्राचार्य प्रो सीके गौतम ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स ने पूरे देश भर में सफाई अभियान के प्रति सामान्य नागरिकों को जागृत कर उनके कर्तव्य का बोध कराया है। उन्होंने कहा कि अपने घर और प्रतिष्ठान के साथ-साथ सभी सार्वजनिक स्थानों पर सफाई और स्वच्छता रखना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व और कर्तव्य है।
इस अवसर पर 1 उप्र वाहिनी एनसीसी के नायब सूबेदार हरेराम यादव, हवलदार लकी, एसयूओ लवकुश, एसयूओ तमन्ना परमार, यूओ विशाल रावत, सार्जेंट मनोज जूरैल, यामिनी चाहर, प्रिया चाहर, रोहित कर्दम, अरुण, हिमांशु, जाह्नवी सिसोदिया, रोहित सहित 150 कैडेट्स ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026