राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि, निजी ऑफिस 50 फीसदी क्षमता के साथ काम कर सकेंगे। गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजलसे दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने का प्रस्ताव भेजा था।
उपराज्यपाल बैजल ने एक प्रस्ताव को दी मंजूरी
उपराज्यपाल बैजल के ऑफिस ने एक आदेश में कहा है कि निजी कार्यालय 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकते हैं। बैजल ने कहा कि जहां तक वीकेंड कर्फ्यू की बात है तो अभी इसे हटाने की जरूरत नहीं है। उपराज्यपाल ने कहा कि राज्य में कोरोना के हालात और सुधरने के बाद वीकेंड कर्फ्यू और दुकानों को खोलने को लेकर फैसला किया जा सकता है।
सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मांगी थी मंजूरी
सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को भेजे प्रस्ताव में वीकेंड कर्फ्यू और दुकानों के ऑड-ईवन के खुलने को खत्म करने की मंजूरी मांगी थी। प्रस्ताव में निजी कार्यालय के 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की भी अनुमति मांगी गई थी जिसे उपराज्यपाल ने मंजूरी दे दी है।
उपराज्यपाल के फैसले से दुकानदारों को झटका
दिल्ली के दुकानदार कोरोना के कारण दुकानों के ऑड-ईवन खुलने का विरोध कर रहे थे। लेकिन उपराज्यपाल ने दिल्ली में कोरोना के हालात सुधरने तक इसे खत्म करने की मंजूरी नहीं दी है। राज्य सरकार ने कहा था कि अगर दिल्ली में कोरोना के मामले कम होंगे तो पाबंदियों में छूट दी जाएगी। हालांकि, बैजल के फैसले के बाद अब फिलहाल ऑड-ईवन से ही दुकानें खुला करेंगी।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026