मुंबई (अनिल बेदाग): करीब 15 साल पहले गोधूलि बेला फिल्म्स के बैनर तले लेखक, निर्माता और निर्देशक शंभु सोनी का धार्मिक धारावाहिक “गोमाता” आस्था चैनल पर 26 एपिसोड्स में प्रसारित हुआ था।
अब शंभु सोनी एक बार फिर गौमाता पर नया धारावाहिक लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है “गऊ गुणों की खान”। इस शो का निर्माण रामानुज भट्टड़ कर रहे हैं और इसका प्रसारण संस्कार चैनल पर होगा।
सोनी ने जानकारी दी कि श्राद्ध पक्ष के बाद इस धारावाहिक की शूटिंग शुरू की जाएगी। उनका कहना है कि “गऊ गुणों की खान” का उद्देश्य गोहत्या पर रोक लगाना और गौसंवर्धन के महत्व को समाज के सामने लाना है।
यह शो किसी व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि देशभर के सक्षम और उदार गोभक्तों के सहयोग से बनाया जा रहा है।
-up18News
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सच्चाई, सेवा और ईमानदारी की राह पर चलने का मिला प्रतिफल: आगरा में पंजाबी सभा के मीडिया प्रभारी सम्मानित - August 15, 2026
- विभाजन के दर्द और विस्थापित परिवारों के त्याग को याद कर भावुक हुए लोग: पंजाबी सभा आगरा महानगर की अनूठी पहल - August 15, 2026
- आगरा जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल: समाजसेवी पुष्कल गुप्ता के सहयोग से तीन सिद्धदोष बंदी हुए रिहा - August 15, 2026