आगरा: हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। स्पेशल जज एमपी-एमएलए लोकेश कुमार की अदालत में बहस होनी थी, लेकिन मूल पत्रावली समय पर पेश न होने के कारण सुनवाई टल गई। अदालत ने आदेश दिया है कि पत्रावली 11 सितंबर तक हर हाल में प्रस्तुत की जाए।
वादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा, दुर्ग विजय सिंह, भैया राजीव सिंह, बी.एस. फौजदार और सुरेंद्र लाखन ने संविधान की प्रति फेहरिस्त सहित दाखिल की। उनका कहना है कि बहस में संविधान से जुड़े तथ्यों का उल्लेख आवश्यक है, इसलिए इसकी पुष्टि के लिए संविधान की प्रति प्रस्तुत की गई है।
वहीं, विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुसुइया चौधरी ने बिना स्टांप का सादा वकालतनामा दाखिल किया, जिस पर अदालत ने आपत्ति जताई।
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 11 सितंबर 2025 तय कर दी है।
- MLC चुनाव से पहले सत्ताधारी दल में खुली बगावत: बीजेपी एमएलसी के तीखे तेवर, कहा— “लोकतंत्र में शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं” - October 21, 2026
- ”अब अपराधियों को पता है उनका आखिरी ठिकाना कहां है”: पुलिस स्मृति दिवस पर विपक्ष और माफियाओं पर बरसे सीएम योगी - October 21, 2026
- पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात: सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और PPS अधिकारियों के भत्तों में बंपर बढ़ोतरी - October 21, 2026