लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है। भाजपा जनता को पिछले एक दशक से छल रही है। विपक्षी दलों और मतदाताओं के साथ दुश्मनों जैसा बर्ताव करती है। भाजपा किसी की सगी नहीं है वह अपनों को भी धोखा देने से बाज नहीं आती है।
समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हटाओ, समाजवादी पार्टी की सरकार बनाओ तभी अन्याय, अत्याचार और गैरबराबरी समाप्त होगी।
उन्होंने कहा, भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने दोषपूर्ण जीएसटी के द्वारा दस सालों से महंगाई बढ़ाकर जनता को लूट रही है। लोगों की जेब काटी जा रही है। गरीब, किसान मध्यम वर्ग सभी को तबाह कर दिया। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से भाजपा को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा सरकार ने जनता के साथ बेईमानी की है। भारी टैक्स लगाकर सरकार जनता से वसूली करती रही।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ईमानदार होनी चाहिए। भाषा और व्यवहार उचित होना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता और बढ़ती ताकत से भाजपा डरी हुई है। पीडीए बड़ी ताकत है। जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार है। बीजेपी को सावधानी के साथ सत्ता से बाहर करना है। उसके किसी उकसावे में नहीं आना है।
साथ ही कहा, भाजपा सरकार ने पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया है। नदियों की सफाई नहीं हुई। पेड़ों की अंधाधुंध कटान और पहाड़ी राज्यों में अनियोजित कार्यों से तबाही के हालात पैदा हो गये है। डॉ. राममनोहर लोहिया ने हिमालय बचाओ अभियान शुरू किया था। उसी नीति पर चलकर इन राज्यों को बचाया जा सकता है। आज उत्तराखण्ड, हिमांचल, जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब तक बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने समेत तमाम घटनाओं से भारी तबाही हो रही है। बाढ़ से जनधन की भारी हानि हो रही है। हजारों की संख्या में पशु बह गये है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठी है। अर्थव्यवस्था को लेकर झूठे दावे करती है। सरकार बताए कि लोगों की प्रति व्यक्ति आय क्या है? अगर सब कुछ अच्छा है तो कई करोड़ लोगों को मुफ्त राशन क्यों देना पड़ रहा है। देश में इतनी गैरबराबरी क्यों है? समाजवादी नीतियों पर चलकर ही गैरबराबरी को दूर किया जा सकता है। समता और सम्पन्नता ही समाजवाद है। समाजवादी सरकार में प्रदेश में हर वर्ग के लिए विकास कार्य हुए थे। छात्रों को लैपटॉप वितरित किया गया। एक्सप्रेस-वे, आईटी सिटी, स्टेडियम, पार्क, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और स्कूल बनाये गये। किसानों को सुविधाएं दी गयी। नौजवानों को नौकरी रोजगार मिला था।
साभार सहित
- आगरा भाजपा में ‘अंतर्कलह’: बागी संजय राय को मनोनीत पार्षद बनाने पर भड़के शरद चौहान, संगठन को लिखा पत्र - March 16, 2026
- आगरा में जुटे इलाहाबाद विवि के दिग्गज: डॉ. शेखरेंद्र मोहन मिश्र की अध्यक्षता में संगठन को मजबूत करने पर मंथन - March 16, 2026
- आगरा नगर निगम में 10 मनोनीत पार्षदों की एंट्री: शासन ने जारी की सूची, उत्तर विधानसभा का दबदबा - March 16, 2026