आप के सीनियर नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली शराब घोटाला मामले में उनकी जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे। कोर्ट ने सभी दलीलों को सुनने के बाद मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
सिसोदिया को आज भी बेल नहीं मिल सकी। बता दें कि संजय सिंह को हाल ही में इसी केस से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रिहा किया है। दिल्ली की अदालत ईडी और सीबीआई दोनों मामलों में आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस केस को स्पेशल जज कावेरी बावेजा सुन रही थीं।
मनीष सिसोदिया ने एक दिन पहले ही चिट्ठी लिखी थी
मनीष सिसोदिया ने एक दिन पहले ही दिल्लीवालों के लिए एक चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में जेल से जल्द बाहर आने की बात लिखी थी। सिसोदिया ने लिखा था कि हमने आजादी के लिए गोरे अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी और आज के अंग्रेजों से भी लड़ाई लग रहे हैं। बता दें कि हाल ही में संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बेल दी थी। आप के संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल इसी केस में जेल में बंद हैं। उन्हें तिहाड़ के जेल नंबर 2 में रखा गया है।
कोर्ट में के कविता के वकील ने क्या कहा?
बीआरएस नेता के. कविता के वकील भी राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया है। वकील नितेश राणा ने कल के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सीबीआई को कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति देने वाला आदेश मुहैया नहीं कराया है।
राणा का कहना है कि उन्होंने कल के आदेश के खिलाफ अर्जी दाखिल की है। उन्होंने अदालत से इस पर विचार करने को कहा क्योंकि सीबीआई कविता से कभी भी पूछताछ कर सकती है। कोर्ट ने कहा कि जब मामला लिस्ट होगा तब वह सुनवाई करेगी। आवेदन के आज ही लिस्ट होने की संभावना है।
-एजेंसी
- Agra News: ताजगंज में बंद मकान से महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौके से फरार हुए परिजन; पुलिस की जांच तेज - July 28, 2026
- Agra News: सवारी के बहाने लूटपाट करने वाले शातिर गैंग का खुलासा, लग्जरी गाड़ियों के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार - July 28, 2026
- Agra News: गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने किया विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान, श्रीराम मंदिर में गूंजे गुरु वंदना के स्वर - July 28, 2026