उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में श्री राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में एलएलबी और एबीवीपी के छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज के बाद सरकार ने एक्शन लिया है। यूनिवर्सिटी पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें की इस जानकारी एक अधिकारी द्वारा प्राप्त हुई है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के तहत की गई है।
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा आयोग के अतिरिक्त सचिव दिनेश कुमार ने शिकायत दर्ज की, जिसमें कहा गया कि विश्वविद्यालय ने 2023-24 और 2024-25 के शैक्षणिक सत्र में लॉ कोर्स के लिए बगैर मान्यता प्राप किए छात्रों को दाखिला दिया और उनकी परीक्षाएं भी कराईं. आयोग का कहना है कि यह छात्रों के भविष्य को अंधकार में डाला जा रहा है। ये नियम के विरुद्ध है। इसके बाद बाराबंकी शहर थाने में केस दर्ज हुआ।
यह कार्रवाई एक सितंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समेत छात्रों के विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन के बाद हुई. प्रदर्शन के बाद अयोध्या संभागीय आयुक्त की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. छात्रों ने आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय में बिना बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मान्यता से बच्चों को बीबीए एलएलबी ,बीए एलएलबी और एलएलबी की क्लासेस चलती हैं।
अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. लोगों को उम्मीद है कि जांच से सच्चाई सामने आएगी और छात्रों के हक की रक्षा होगी. यह मामला शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है
साभार सहित
- आगरा में पुलिस अभिरक्षा को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदा आरोपी: गुजरात से गिरफ्तार कर ले जा रहा दल, लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मियों पर मुकदमा - September 8, 2026
- आगरा के एत्मादद्दौला थाना क्षेत्र में सरेराह महिला से मारपीट का वीडियो वायरल: रामबाग पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर युवक ने गिराकर पीटा - September 8, 2026
- आगरा के एत्मादपुर में सनसनीखेज वारदात: झरना नाले के जंगल से मिला महिला का शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी - September 7, 2026