आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के ककरेंठा में चल रहे जुए के अड्डे में पुलिस का सिपाही भी दांव आजमा रहा था। पुलिस ने एक सूचना पर इस अड्डे पर छापा मारा और सिपाही समेत छह लोगों को जुआ खेलते पकड़ लिया।
पकड़ा गया सिपाही अलीगढ़ में तैनात रहा है और वर्तमान में निलंबित चल रहा है। पकड़े गए जुआरियों के पास से दो लाख, 13 हजार रुपये, छह मोबाइल फोन और ताश की गड्डी बरामद की गई।
एसीपी हरीपर्वत हेमंत कुमार ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए छह लोगों में विवेक नामक युवक भी शामिल है, जो आगरा का ही रहने वाला है और पड़ोसी जनपद अलीगढ़ में सिपाही के रूप में तैनात रहा है। उसे करीब साढ़े तीन माह पहले निलंबित किया जा चुका है।
पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
- ताजमहल देखने गया 12 वर्षीय बालक यमुना नदी में डूबा, बचाने कूदा साथी लेकिन नहीं मिला सुराग; तलाश जारी - August 29, 2026
- सीतापुर में चोरी का अनूठा मामला: जेवर और कीमती सामान के साथ 30 किलो चीनी भी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026
- कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच खत्म हुई तल्खी: रक्षाबंधन पर एक्ट्रेस ने योग गुरु को बताया बड़ा भाई, कहा- विवाद नहीं बल्कि संवाद होना चाहिए - August 28, 2026