आगरा। 22 जुलाई 2025 को राजकीय हाई स्कूल बल्हेरा में फैमिली प्लानिंग एसोसियन ऑफ इंडिया के द्वारा विद्यालय के किशोर व किशोरियों के लिए सीएसई सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. संध्या श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओं को फास्ट फूड से बचना चाहिए तथा मोबाइल का इस्तेमाल कम करना चाहिए।
कार्यक्रम में बोलते हुए संस्था के फ़ील्ड सुपरवाइजर ने किशोरियों में खून की कमी, लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव, शोषण से बचाव, सामाजिक विभिन्नताएं, किशोरों में हम उम्र दबाव, किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन आदि विषयों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापक गिरजेश खिरवार, श्रीमती लिपिका कपूर, शाहीन, सुनीता अग्रवाल, निधि जैन, अभय सिंह का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन श्याम धाकरे द्वारा किया गया।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- Agra News: औषधि विभाग की रडार पर माहेश्वरी कॉम्प्लेक्स के बंद गोदाम, सैंपल दवाओं के अवैध कारोबार की आशंका - March 9, 2026
- Agra News: लोहामंडी में पुलिस चौकी के पास जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, संकरी गलियों में फंसी दमकल, धुआं देख घरों से बाहर भागे लोग - March 9, 2026
- सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना पर शिकंजा, दर्ज हुई FIR, 83 थानों में दी गई तहरीर - March 9, 2026