आगरा। बल्केश्वर स्थित सावन आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन केंद्र राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर किया। उन्होंने आश्रम की संगत को रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
विशिष्ट अतिथि मनमोहन और पार्षद पूजा बंसल थीं। सेवा कार्य में कुल 57 लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाया और मानवता की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्र मोहन सचदेवा, उपाध्यक्ष राजेश नागपाल, सचिव मुरारीलाल कश्यप, कोषाध्यक्ष कमल किशोर काठपाल, मुकेश कुमार, राजेन्द्र, रमेश, दीपक, अनिल शर्मा, महेश कुमार, शिवनारायण, महेन्द्र काठपाल, रणवीर, चिल्ड्रन सत्संग की ओर से सोनिया चावला, मोनिका एवं गीता, जोन टीम से मान सिंह भदौरिया (कोऑर्डिनेटर) एवं सतीश अरोड़ा उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- बाह के उगनपुरा में बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम; 2.476 हेक्टेयर भूमि खेल विभाग को देने पर योगी कैबिनेट की मुहर, सांसद चाहर ने जताया आभार - November 19, 2026
- आगरा में 25 नवंबर को होगी ‘द्वितीय यूथ इंटर डिस्ट्रिक्ट डायमंड बॉल चैंपियनशिप’: श्यामों बरौली अहीर स्थित सेंट गोपाल पब्लिक स्कूल में जुटेंगे खिलाड़ी - November 19, 2026
- ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य समापन: ममता कुलकर्णी को मिला ‘सरस्वती बाई दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’ - November 19, 2026