हैदराबाद। तेलंगाना के फायर ब्रांड नेता और गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तेलंगाना पार्टी नेतृत्व के साथ कुछ दिनों से उनका विवाद चल रहा था। बीजेपी आलाकमान ने एन रामचंद्र राव के नाम पर राज्य बीजेपी अध्यक्ष के पद पर सहमति जताई है, जिससे वे नाराज हैं। बताया जा रहा है कि इसी से नाराज होकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को अपना इस्तीफा भेजा है।
राजा सिंह ने इस इस्तीफे को लाखों कार्यकर्ताओं की आवाज बताते हुए कहा कि यह फैसला उनके लिए दर्दनाक है, लेकिन आवश्यक था। राजा सिंह ने बीजेपी के तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को लिखे पत्र में कहा कि एन रामचंद्र राव की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में गहरी निराशा फैली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह करके यह फैसला करवाया है, जो पार्टी के हितों के बजाय व्यक्तिगत स्वार्थ से प्रेरित हैं।
गोशामहल विधायक राजा सिंह ने कहा कि तेलंगाना में बीजेपी सरकार बनाने के कगार पर थी, लेकिन गलत नेतृत्व के चयन से यह मौका हाथ से निकलता दिख रहा है। राजा सिंह ने अपने सार्वजनिक बयान में स्पष्ट किया कि वह बीजेपी छोड़ने के बावजूद हिंदुत्व के विचार और गोशामहाल के लोगों की सेवा को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे।
उन्होंने कहा, “मेरा यह कदम विचारधारा के खिलाफ नहीं, बल्कि नेतृत्व के फैसलों के खिलाफ है। मैं हिंदू समुदाय के साथ और मजबूती से खड़ा रहूंगा।” उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की अपील भी की।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026