पिनाहट (आगरा)। चंबल नदी पर बनी अस्थायी पौंटून पुल की अवधि समाप्त होने पर इसे हटा लिया गया है। इसी के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्टीमर सेवा शुरू कर दी गई है। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और चार महीने तक, यानी बारिश के इस पूरे सीजन में जारी रहेगी।
हर वर्ष की तरह इस बार भी मानसून के आगमन से पहले पौंटून पुल को हटाया गया है, क्योंकि वर्षा काल में चंबल नदी में जलस्तर काफी बढ़ जाता है, जिससे अस्थायी पुल के डूबने और क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है।
यात्रियों को अब नदी पार करने के लिए पीडब्ल्यूडी के मोटरबोट (स्टीमर) की सेवा का उपयोग करना होगा। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यानी अब सिर्फ पैदल यात्री ही स्टीमर के माध्यम से आवाजाही कर सकेंगे।
स्ट्रीमबोट सेवा घाट से घाट तक दिनभर चलेगी, ताकि आसपास के ग्रामीणों और यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो। इस सेवा की निगरानी लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से की जा रही है।
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के इस इंतजाम की सराहना की है, लेकिन साथ ही यह भी मांग रखी कि स्थायी पुल का निर्माण हो, जिससे हर वर्ष की यह अस्थायी व्यवस्था खत्म हो सके।
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026