आगरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल कट के बाद उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन एक और कट में बदलाव करने जा रहा है। आईएसबीटी के कट की डिजाइन में भी बदलाव किया जाएगा।
खबरों के मुताबिक, इसका सर्वे चल रहा है। कट को और चौड़ा भी किया जाएगा। साथ ही इसे वनवे किया जाएगा। निकट ही पार्किंग भी बनेगी। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अनुमति मांगी गई है। कट में बदलाव होने से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
यहां एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन से यात्री सीधे आईएसबीटी पहुंच सकें, इसके लिए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) भी बनाया जा रहा है। इसका आईएसबीटी गेट के पास जुड़ाव होगा। यह शहर का पहला एफओबी होगा जो किसी बस अड्डे को जोड़ेगा।
गौरतलब है कि सिकंदरा तिराहे से खंदारी चौराहे तक तीन किमी लंबा मेट्रो ट्रैक बन रहा है। इसके लिए सबसे पहले आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। यह स्टेशन आईएसबीटी से केवल सौ मीटर की दूरी पर बन रहा है। मेट्रो से आने और जाने वाले यात्रियों को आसानी से यहां बसें मिल सकेंगी। मेट्रो स्टेशन से लेकर बस अड्डे तक एफओबी का कार्य अगले माह से शुरू होगा। यह प्री कास्ट तकनीक से बनेगा। अक्टूबर माह तक एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026