आगरा: आगरा में पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में मोबाइल छीनने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त सूरज के पैर में गोली लग गई। यह घटना आज थाना लोहामंडी क्षेत्र में हुई, जहाँ पुलिस ने आत्मसमर्पण कराने का प्रयास किया, लेकिन अपराधी द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को देखते ही वांछित अभियुक्त सूरज कोठी मीना बाजार के पास एक जगह छिप गया था। पुलिस ने उसे बाहर निकालने और आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार कहा, लेकिन सूरज ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को अपनी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।
इस जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सूरज के पैर में गोली लगी, जिसके बाद वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल सूरज मोबाइल छीनने के कई मामलों में वांछित चल रहा था और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने सूरज के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
घटना के बाद घायल सूरज को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
- बदलाव की पहल: समाज सेवा के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे मदद का हाथ -श्री धनंजय कुमार - September 14, 2026
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026