आगरा। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह एक वक्तव्य में चिंता जताते हुए कहा कि जनपद के पिनाहट क्षेत्र में सड़कों और बाजारों में बांग्लादेशी और बाहरी लोग घूम रहे हैं। वे चेहरे-मोहरे से बाह, पिनाहट या उत्तर प्रदेश के नहीं दिखते। आशंका है कि कहीं ऐसे लोगों को वहाँ बसा कर मतदाता तो नहीं बनाया जा रहा।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए योजनाबद्ध तरीके से रह रहे है, जिससे क्षेत्र में बड़े खतरे की आशंका है। ये घुसपैठिए पहले अपना आधार कार्ड बनवाते हैं, फिर वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाते हैं। जो सरकारी योजनाएँ प्रदेश व देश में रहने वाले लोगों के लिए हैं, उनका ये बाहरी लोग (घुसपैठिए) नाजायज लाभ उठाते हैं। उन्होंने कहा, “जब मैं पिनाहट बाजार होते हुये निकल रहा था, तो मैंने स्वयं उन बांग्लादेशी लोगों को देखा।”
पूर्व मंत्री ने कहा कि पिनाहट क्षेत्र में ही ईसाई पादरी आकर हिंदुओं को प्रभु यीशु की किताबें वितरित कर रहे हैं और सत्संग करते हैं। वे अपने सत्संगों में दावा करते हैं कि जो लोग उनके सत्संग में आएंगे, उनकी बीमारियों के साथ-साथ समस्त समस्याएँ दूर हो जाएंगी। यह लोग पिनाहट के चार-पाँच गाँवों में धर्मातरण और मंतातरण का प्रयास कर रहे है।
यह भी जानकारी मिली है कि दिल्ली से कोई पैसे लेकर आता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग सतर्क और जागरूक हो जाएँ। ऐसे घुसपैठियों के बहकावे में न आएँ। कोई भी अनजान या अवांछित तत्व देखते ही पुलिस को सूचित करें। उन्होंने पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग से भी ऐसे लोगों की शीघ्र जाँच कर कार्रवाई करने की माँग की है।
- 139वां माथुर वैश्य जयंती महोत्सव: फ्रीगंज से निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़े हजारों समाजबंधु, सजी करीब 40 आकर्षक झांकियां - October 25, 2026
- आगरा के पार्वती घाट पर श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति का चुनरी मनोरथ: यमुना मैया की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प - October 25, 2026
- श्री वार्ष्णेय सभा के वार्षिकोत्सव-2026 का रंगारंग आयोजन: अक्रूर वाटिका में खेलकूद, सामान्य ज्ञान और महिला प्रतियोगिताओं की धूम - October 25, 2026