आगरा। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 में स्थित पुष्पांजलि गार्डेनिया अपार्टमेंट के 13 फ्लैट और ग्राउंड फ्लोर में गुरुवार को आवास विकास परिषद की प्रवर्तन टीम ने सील लगा दी। अपार्टमेंट का निर्माण करने वाली फर्म पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन पर बिना वैध पूर्णता प्रमाण पत्र लिए फ्लैट की बिक्री करने का आरोप है।
आवास विकास परिषद के प्रवर्तन प्रभारी रिटायर कर्नल जीएम खान ने मीडिया को बताया कि इस संबंध में बिल्डर को नोटिस दिया गया लेकिन उनकी तरफ से न कोई जवाब आया और न ही प्रमाण पत्र प्राप्त करने के प्रयास किए गए।
परिषद के अधिशासी अभियंता नवजोत सिंह ने टीम के साथ गुरुवार को पुष्पांजलि गार्डेनिया में सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने बिना पूर्णता प्रमाण पत्र के बिक्री करने के आरोप लगाते हुए 13 फ्लैट और ग्राउंड फ्लोर सील कर दिया है।
परिषद के अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार का आम लोगों से कहना है कि कोई भी संपत्ति खरीदते समय उसके पूरे दस्तावेजों की जांच करा लें। बिना जांच कराए कोई भी संपत्ति न खरीदें।
- यूपी राज्य महिला आयोग में मौजूदा नेतृत्व बरकरार: अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान और दोनों उपाध्यक्षों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया - October 2, 2026
- हरदोई में संदिग्ध हालात में मिले महिला और देवर के शव: बंद कमरे में मिला दोनों का शव, 8 साल के बेटे ने खोला राज - October 2, 2026
- यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी - October 2, 2026