आगरा। थाना किरावली क्षेत्र के महुअर गांव में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के तालाब में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है और आसपास के थानों को सूचना दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक तालाब में खुद से गिर गया अथवा उसे हत्या के बाद तालाब में फेंका गया है।
तालाब में शव तैरता मिलने पर महुअर के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गये थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी मृतक की शिनाख्त नहीं की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2026: क्या ‘भगवान भरोसे’ नैया पार करेंगे राजनेता? कथाओं और धार्मिक आयोजनों के जरिए सियासत चमकाने की होड़ - September 17, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2026: क्या ‘भगवान भरोसे’ नैया पार करेंगे राजनेता? कथाओं और धार्मिक आयोजनों के जरिए सियासत चमकाने की होड़? - September 17, 2026
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026