आगरा। थाना किरावली क्षेत्र के महुअर गांव में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के तालाब में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है और आसपास के थानों को सूचना दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक तालाब में खुद से गिर गया अथवा उसे हत्या के बाद तालाब में फेंका गया है।
तालाब में शव तैरता मिलने पर महुअर के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गये थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी मृतक की शिनाख्त नहीं की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026