लखनऊ: यूपी में तबादला एक्सप्रेस सरपट दौड़ रही है. हाल ही में पीसीएस, पीपीएस के ट्रांसफर किए गए थे. इसी कड़ी में अब गुरुवार को 5 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया. तबादले डीजीपी प्रशांत कुमार के रिटायरमेंट के 2 दिन पहले किए गए.
गोरखपुर रेंज के डीआईजी आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को पुलिस उप महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है. अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर तैनात शिवसिम्पी चिनप्पा को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर के पद पर तैनाती मिली है.
इसी तरह दिनेश कुमार पी को वर्तमान तैनाती पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है. संजीव त्यागी को पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ को बस्ती रेंज का डीआईजी बनाया गया है.
पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ शिव हरि मीणा को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया है.
– साभार सहित
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026