आगरा: एक सनसनीखेज मामले में स्पेशल टास्क फोर्स में एसटीएफ ने हथियारों के लाइसेंस बनवाने में जालसाजी का खुलासा करते हुए जिला कलेक्ट्रेट के एक सेवानिवृत बाबू समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना नाई की मंडी में धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (मूल्यवान सुरक्षा की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज को असली के रूप में इस्तेमाल करना), 3/25 और 30 जैसी गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सात नामजदों में मोहम्मद जैद खान, मोहम्मद अरशद खान, राकेश कुमार बघेल, भूपेंद्र, शिव कुमार सारस्वत, शोभित चतुर्वेदी और संजय कुमार (सेवानिवृत्त एएलसी प्रथम) शामिल हैं।
प्राथमिकी में कहा गया है कि नामजद आरोपियों ने शस्त्र लाइसेंस बनवाने और हथियारों का क्रय-विक्रय करने में गलत जानकारियां दीं और कुछ विवरणों को छुपाए रखा।
एसटीएफ की लंबी जांच के बाद यह मुकदमा दर्ज किया जाना मामले की गंभीरता को दर्शाता है। मुकदमे में नामजद किए गए व्यक्तियों की संख्या और उन पर लगाई गई धाराएं इंगित करती हैं कि यह धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ा बड़ा मामला हो सकता है। पुलिस और एसटीएफ की जांच जारी है। इसमें और खुलासे होने की संभावना है।
नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी की प्रतिलिपि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और चर्चा का विषय बन गई। लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026